CRIME

डुमरांव में घरेलू विवाद बना हिंसा का कारण, शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप

नंदन गांव की महिला ने पति पर ईंट, लात-घूंसों से पिटाई का लगाया आरोप, डुमरांव थाना पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर शराब के नशे में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डुमरांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता लक्ष्मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति उमेश यादव नशे की हालत में घर पहुंचे और बिना किसी ठोस कारण के विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति ने ईंट, लात और घूंसों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने डुमरांव थाना पहुंचकर आरोपित पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाती है, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके और दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button