RELIGION

दीदी नीलम आनंद मां के 74वें अवतरण दिवस पर बक्सर में निकली पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा, सैकड़ों शिव शिष्यों ने किया पौधारोपण

'सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' अभियान के तहत नुआव से मठिया मोड़ तक निकला पैदल मार्च, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार दास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
रविवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार, छोटका नुआव (बक्सर) के तत्वावधान में दीदी नीलम आनंद मां के 74वें अवतरण दिवस के अवसर पर “सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम” अभियान के तहत जन-जागरूकता पैदल मार्च एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में शिव शिष्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सदर प्रखंड के नुआव से हुई। हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर शिव शिष्य पैदल मार्च में शामिल हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। यह जन-जागरूकता पदयात्रा नया बाजार मठिया मोड़ पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में वैश्विक शिव शिष्य परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा मानव जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। दीदी नीलम आनंद मां के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष शिव शिष्य पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।

 

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को पूरे देशभर में शिव शिष्य दीदी नीलम आनंद मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। पौधारोपण अभियान के संयोजक चंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुमारी निर्मम, निर्मला देवी, रानी देवी, रीता देवी, शिवांशु, आनंद, श्रीभगवान चौधरी, गीता देवी, बेबी देवी, शैलेंद्र वर्मा, शुभम, अजय चौबे, राजू प्रसाद, अशोक केसरी, राजेश जी, श्याम बिहारी राम, शिवजी, गुड़िया राम, अवध, निर्मला, खुशी सहित सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button