OTHERS

एबीवीपी की जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, 563 विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दम

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी, छात्रहित, राष्ट्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर वक्ताओं ने दिया जोर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर  
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), बक्सर नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में महर्षि विश्वामित्र जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों-महाविद्यालयों से कुल 563 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। जिलेभर से विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बना दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं को बौद्धिक विकास, तार्किक सोच और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया। भोजपुर विभाग के विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तार्किक क्षमता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले से 563 विद्यार्थियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि छात्र ऐसे रचनात्मक और ज्ञानवर्धक आयोजनों के प्रति काफी उत्साहित हैं।

 

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। परिषद का उद्देश्य केवल परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना का निर्माण करना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं तथा देश-दुनिया की सही जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास करती हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और विद्यार्थियों को अपनी वास्तविक क्षमता पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, मनीष सिंह, हिमांशु कश्यप, आदित्य गुप्ता, दुर्गेश पांडेय, विवेक पांडेय, राहुल कुमार, प्रकाश पाठक, नंदन कुमार, वैभव श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, ऋषि नंदन दुबे, नीतीश पटेल, अनीश कुमार, शुभांकित पांडेय, प्रभास कुमार, दीपक कुमार, सुधांशु ओझा, अमित कुमार, आंशिक सिंह, पूनम सिंह, गोल्डी मिश्रा, काजल कुमारी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और अभिभावकों ने भी परिषद के इस प्रयास की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button