OTHERS

रवि यादव का पीएचडी में चयन, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विषय में मिली सीट

120 अभ्यर्थियों के बीच चयनित हुए रवि यादव, एमवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की उपलब्धि से जिले में खुशी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर के एमवी कॉलेज, के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव का वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में राजनीति शास्त्र विषय के पीएचडी (PhD) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से जिले के शिक्षकों, छात्रों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 के पीएचडी नामांकन के लिए कुल 120 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राजनीति शास्त्र विभाग में केवल 20 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें रवि यादव ने अपनी प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता के बल पर स्थान बनाया। यह उपलब्धि उनकी मेहनत और उच्च शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। गौरतलब है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए पीएचडी की पढ़ाई का प्रमुख और एकमात्र विश्वविद्यालय है। ऐसे में सीमित सीटों के बीच चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

रवि यादव इससे पहले एमवी कॉलेज, बक्सर के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छात्र राजनीति के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके पीएचडी में चयन को लेकर जिले के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता बक्सर के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button