CRIME

भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ शराब पीने के आरोप में हिरासत में, नगर थाना पुलिस की कार्रवाई

नया बाजार में वाहन जांच के दौरान नशे में हंगामा करने का आरोप, ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद मद्य निषेध कानून के तहत केस दर्ज; राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को वाहन जांच अभियान के दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद बिहार में लागू मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस नया बाजार क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दुर्गेश उपाध्याय को रोककर जांच की गई। आरोप है कि वह शराब के नशे में थे और हंगामा भी कर रहे थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नया बाजार में वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा करता मिला। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है तथा बिहार के मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button