OTHERS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने चलाया पौधरोपण अभियान, आयोजित हुई संगोष्ठी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  बक्सर नगर इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीसी कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार ने की, जबकि संचालन आदित्य कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।” वही खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। विद्यार्थी परिषद सदैव समाज और राष्ट्रहित के ऐसे अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। युवा पीढ़ी यदि प्रकृति के संरक्षण का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। वही अंत में धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार ने किया वही मौके पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, दुर्गेश पांडेय,शुभांकित पांडेय,अमन वर्मा,अनुराग कुमार,आदित्य गुप्ता,कपिश दुबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button