जनसुराज पार्टी ने नवानगर और डुमरांव में संगठन विस्तार को दी धार, युवाओं से बिहार बदलाव में जुड़ने की अपील
जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठकों में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, संगठन मजबूती और जनभागीदारी पर हुई चर्चा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर जिले में जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी की ओर से नवानगर प्रखंड के वासुदेवा गांव में मो. सलीम के आवास पर तथा डुमरांव नगर में विशेश्वर ओझा के दरवाजे पर संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने तथा बिहार में बदलाव के लिए जनसुराज पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने कहा कि जनसुराज पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता है और इसके लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसुराज पार्टी के महामंत्री रघुवर सिंह ने कहा कि पार्टी लगातार जनसमस्याओं को उठाने और नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, धनजी पांडेय और पूर्व प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रीना उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय पाठक, नजीर खान, विजय नंद बर्मा, अजय सिंह, पिंटू प्रधान, रानी देवी, ममता देवी, अनिल कुमार, संजय पासी, मंगल सिंह, अशोक मिश्रा, केदारनाथ सिंह, श्री भगवान सिंह, रामजी सिंह, केदार ओझा, सुधीर ठाकुर, जटाधारी पासवान, लालमुनी यादव, रवि पांडेय, पप्पू चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया।





