केविके में उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं महत्व पर दी गई तकनीकी जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


न्यूज विजन। बक्सर
उर्वरक विक्रेताओं एवं पैक्स अध्यक्षों कों उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं महत्व पर तकनीकी जानकारी देने एवं किसानों के बीच तकनीकियों को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इफको के सहयोग से कृषि किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार श्रीवास्तव, राज्य विपणन प्रबंधक इफको, विशिष्टि अतिथि धमेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ देवकरन, वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । राष्ट्रगीत वादन उपरांत आमंत्रित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए डॉ देवकरन ने संतुलित उर्वरकों उपयोग का महत्व एवं प्रयोग को बढ़ावा देनेवाली रणनिति जैसे-मृदा परीक्षण आधारित संस्तुति उर्वरक प्रयोग, मिश्रित उर्वरक एनपीके, जैव उर्वरक आदि की मात्रा, विधि, समय एवं अन्य कारकों की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।
जिला कृषि पदाधिकारी धमेन्द्र कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्धता के आधार पर विवेकपूर्ण विक्रय पर जोर देते हुए किसानों को नैने उर्वरकों के प्रयोग पर बल दिया। जिला सहकारिता पदधिकारी चन्द्रमा राम ने सहकारिता के माध्यम से सभी पैक्सों मे शिविर के माध्यम से संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं तकनीकी के प्रचार की बात कहीं। डॉ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने इफको द्वारा संचालित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इफको उत्पाद जैसे-नैनो यूरिया, डीएपी, जिंक सल्फेट, कॉपर सल्फेट, एनपीके कन्सोरिया आदि की तकनीकी एवं उपयोग विधि की विस्तृत जानकारी से प्रतिभागियों को जागरूक किया।
कृषि विशेषज्ञ हरिगोविन्द ने प्राकृतिक उत्पाद जैसे-बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, आदि के उत्पादन, प्रयोग एवं महत्व पर तकनीकी जानकारी दी। डॉ रामकेवल ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी दी। इफको के राजीव लोचन ने भी इफको उत्पादों की तकनीकी जानकारी प्रतिभागियों को दी। इफको, बक्सर के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इफको उत्पादों के प्रयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम मे प्रदर्शनी के माध्यम से हरी खाद, केचुआ खाद, नीलहरित शैवाल अजोला, बायोचार, जैव उर्वरकों रासायनिक एवं तरल उर्वरकों की प्रर्दशनी भी की गई। एक जिला एक उत्पाद अन्तर्गत स्थानीय सुगंधित धान प्रभेद सोनाचूर का गुणवत्तायुक्त बीज प्रगतिशील किसानों के बीच प्रदर्शन हेतु उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 50 उर्वरक विक्रेता एवं पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे उत्पल पाण्डेय, ब्रजेश कुमार, सोनु कुमार, अनिल कुमार, नीरज दूबे, चंदन कुमार समेत पचास पैक्स अध्यक्ष व उर्वरक विक्रेताओं ने लिया हिस्सा।





