OTHERS

व्यवहार न्यायालय के न्यायिक कर्मी चंद्रशेखर दास का असमय निधन, 13 अप्रैल को नो वर्क

इलाज के दौरान 12 अप्रैल को हुआ निधन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम के न्यायालय में थे पदस्थापित; अधिवक्ता संघ ने जताया गहरा शोक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के न्यायिक महकमे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब न्याय मंडल से जुड़े न्यायिक कर्मी चंद्रशेखर दास (आशुलिपिक) का असमय निधन हो गया। वे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, बक्सर के न्यायालय में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने जनवरी 2025 में अपने पद पर योगदान दिया था और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर सहित अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। सभी ने इसे न्यायिक व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दुखद घटना पर जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर के सचिव बिंदेश्वरी पांडे एवं पप्पू पांडे ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर दास एक कर्मठ, ईमानदार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

 

संघ के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट करते हुए घोषणा की है कि सोमवार, 13 अप्रैल को जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य न्यायालय के कार्यों से पूर्णतः अलग रहेंगे। इस दौरान बक्सर न्यायालय में “नो वर्क” रहेगा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला अधिवक्ता संघ के इस निर्णय से पूरे न्यायालय परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है और सभी न्यायिक कार्य प्रभावित रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button