CRIME

सारण जिला के युवराज सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना शराब नशे में किया गिरफ्तार

महराजगंज से राजद के बाहुबली सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह के है भतीजा, उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज; थाने पर दबाव बनाने की भी चर्चा, वर्तमान में परिवार के तीन सदस्य (रणधीर सिंह, विनय सिंह एवं केदार सिंह) एनडीए से विधायक है

न्यूज विज़न। बक्सर
बक्सर। सारण जिले के महाराजगंज से जुड़े राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को शनिवार की देर शाम औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से उतर प्रदेश से बक्सर की तरफ आने रहे इस दौरान नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल बन गया है। पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुधीर सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की, जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद सुधीर सिंह को औद्योगिक थाने लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके साथ ही उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इधर, सुधीर सिंह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उन्हें छुड़ाने के लिए कुछ लोगों द्वारा औद्योगिक थाने पर दबाव बनाने की भी चर्चा सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार के दबाव में आने का सवाल ही नहीं है।

औद्योगिक थाना प्रभारी ने बताया कि सुधीर सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वही वर्तमान समय में प्रभुनाथ सिंह का परिवार एनडीए के साथ है और प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह समेत परिवार के तीन सदस्य एनडीए से विधायक है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button