रंगों के संग रिश्तों की मिठास, तनिष्क बक्सर में सजा होली मिलन का उत्सव
ग्राहकों संग जश्न, निवेश योजनाओं की जानकारी और मेकिंग चार्ज पर विशेष लाभ की घोषणा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
होली के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में शोरूम के प्रोपराइटर दीपक पांडेय ने समस्त बक्सर वासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द का प्रतीक है, और इसी भावना के साथ तनिष्क परिवार अपने ग्राहकों के साथ इस पर्व को मनाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शोरूम में उपस्थित सभी ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अबीर-गुलाल के साथ होली की शुभकामनाएं दी गईं। रंग-बिरंगे माहौल, उत्साह और मुस्कुराहटों के बीच ग्राहकों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। समारोह के दौरान स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बढ़ते स्वर्ण दरों के परिप्रेक्ष्य में ग्राहकों को सुनियोजित खरीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Rivaah Golden Advantage योजना के अंतर्गत ग्राहक मासिक निवेश कर प्रत्येक किस्त पर अपना ग्राम बुक कर सकते हैं, जिससे भविष्य में सोने की खरीदारी अधिक लाभकारी और व्यवस्थित हो सकती है।
इसके साथ ही ज्वेलरी खरीदारी पर विशेष लाभ की भी जानकारी दी गई। ग्राहकों को बताया गया कि चयनित डिजाइनों पर 20 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज तथा कुछ विशेष डिजाइनों पर 50 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में छूट का लाभ उपलब्ध है, जिससे त्योहार के अवसर पर खरीदारी और भी आकर्षक बन जाती है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्राहकों ने टीम तनिष्क बक्सर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं उत्सवी आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि व्यापारिक संबंध केवल लेन-देन तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव पर भी आधारित होते हैं।





