OTHERS

फुलशंकरी देवी की 30 वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच हुआ भोजन व वस्त्र वितरण

फुलशंकरी देवी कल्याण एवं विकास संस्थान के तहत संचालित होता है जिले का प्रतिष्ठित कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर, डुमराव, चौसा एवं कैंब्रिज स्कूल इटाढी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी को सदर प्रखंड के जरिगँवा में पूज्य माता स्वर्गीय फुलशंकरी देवी की 30 वीं  पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने माता जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय फुल शंकरी देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें करुणा, दया और सेवा की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि माता जी अपनी दानप्रियता, सहृदयता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव के लिए क्षेत्र में विख्यात थीं। जरूरतमंदों की सहायता करना उनके जीवन का मूल उद्देश्य था, जिसे आज भी उनका परिवार और संस्थान आगे बढ़ा रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर वंचितों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के बीच भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देख कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक होता नजर आया।

 

माता जी के नाम पर स्थापित फुलशंकरी देवी कल्याण एवं विकास संस्थान बक्सर द्वारा इस आयोजन का संचालन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष एवं कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर के निदेशक डॉ. मोहन चौबे सहित अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्थान के अंतर्गत संचालित कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर, कैंब्रिज स्कूल डुमराव, कैंब्रिज स्कूल चौसा एवं कैंब्रिज स्कूल इटाढी अपने-अपने क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, स्वास्थ्य शिविरों एवं सहायता अभियानों का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वहन किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने माता जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया तथा समाज सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button