POLITICS

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय जनता पाटी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा की कमान तेज तर्रार युवा बाकिंपुर (पटना) के विधायक नितिन नवीन को विगत दिनों राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। पार्टी नियमावली के अनुसार बीते सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनका नामांकन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन नवीन का हुआ ततपश्चात आज विधिवत उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।इनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा थे।
नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सारे देश में खासकर बिहार भाजपा में खासा उत्साह देखा गया।

 

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में कम उम्र के विधायक, मंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बागडोर पहली बार मिला है।भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व का अनुभव हुआ, सभी कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इसी उत्साह और गौरव से प्रफुल्लित बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय, अहिरौली पर रंग गुलाल लगाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही साथ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

 

मौके पर निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, कंचन जयसवाल, प्रिया राय, नीलम सहाय, ब्रजेश चौबे, अतिशय लाल,भगवान त्यागी, विनोद उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, बटेश्वर मिश्रा, मदन दुबे, भाष्कर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button