OTHERS

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े राजऋषि राय के निधन पर शोक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर
रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के सदस्य, पाहवा बेंच के आजीवन अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब के सदस्य के साथ अनेक सामाजिक संगठनों में भागीदारी निभाने वाले राजऋषि राय का आकस्मिक निधन हो गया वे 77 वर्ष के थे। उनके निधन से सामाजिक सरोकारों में रहने वाले तमाम जिले के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।

 

उनके निधन से समाज को खासकर पाहवा बेंच को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका जगह कोई नहीं ले सकता। उनका सौम्य हंसता चेहरा मृदुल स्वभाव सबके दुख सुख के साथी अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनकी यादें सदा ही रास्ता प्रशस्त करती रहेगी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, इंजीनियर राम प्रसन्न द्विवेदी, अमरनाथ ओझा, बिहार प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी  के कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजारमन पांडे, बजरंगी मिश्रा, सहारा के ब्यूरो चीफ जितेंद्र मिश्रा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर, बक्सर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्रवण तिवारी, पीडीएस के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा चौबे, धनजी पांडे, सुधीर चौबे, संजय कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडे, धनु लाल प्रेमातुर, रामजतन सिंह यादव, जगदीश मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, भृगु नाथ तिवारी, रामस्वरूप अग्रवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दौलत चंद्र गुप्ता, सोनू पाहवा, राजा पाहवा, प्रभु नारायण मंडल, मंटू सिंह, सिद्धेश्वर सिंह बक्सरी,  प्रकाश पांडे, अशोक पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजू ठाकुर, अजय पांडे आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनको अपने  चरण में जगह दे। इस दुःख की घड़ी को सहने की क्षमता और परिवार जनो को हिम्मत दे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button