शाहबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति का 42वां खेल महोत्सव के तीसरे दिन खिलाड़ियों का जोश, मुन्ना तिवारी ने किया शुभारंभ
वामन भगवान खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल व रस्साकसी मुकाबलों का आयोजन, विजेता टीमों को शील्ड व मेडल से किया गया सम्मानित


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शाहबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति का 42 वां खेल महोत्सव दल सागर का तृतीय दिवस का आयोजन वामन भगवान खेल मैदान सेंट्रल जेल के समीप आयोजित हुआ। तीसरे दिन के खेल में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल लड़के और लड़कियों के रस्सा कसी खेल का उद्घाटन किया।
फुटबॉल के विजेता सेंट्रल जेल की टीम 2/0 से विजय हुई। वही हैंडबॉल में 2/1 विजयी हुई। हैंडबॉल में मल्हचकिया 2/1 से विजयी हुई। रस्सी के रस्सीकसी खेल में बालिका टीम विजयी हुई। सभी विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। आगंतुक अतिथि को अंगवस्त्र माला देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राजद अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के खिलाड़ी कोच अविनाश कुमार, कुश्ती संघ के सचिव अरुण पहलवान को सम्मानित किया गया। उद्घानकर्ता पूर्व विधायक ने कहा कि खेल जीवन में निश्चित तौर पर सफलता की कुंजी है खेल से आपसी भाईचारा सद्भाव प्रेम एवं उच्च नीच का भाव मिट जाता है जो इंसान को सफल बनाने में कामयाब होता है। बच्चों का भविष्य खेल से सवरता है। मेरी शुभकामनाएं की आप सभी जीवन में तरक्की करें।
कार्यक्रम संरक्षक कामेश्वर पांडे ने कहां कि बक्सर के सभी लोगों के सहयोग से यह खेल आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय अशोक पाहवा, स्वर्गीय राजेंद्र पांडे की नाम पर इस खेल का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को याद किया जा सके। समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्णा चौबे ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी का सदैव सहयोग मिलता रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य सवारा जा सकता है। आज कुश्ती अखाड़े का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के कोच अविनाश कुमार, मुन्ना तिवारी, अरुण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में शेषनाथ सिंह यादव, इंजीनियर रामप्रसाद द्विवेदी, रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार के सचिव दिनेश जायसवाल ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में संतोष भारती, अशोक पांडे, धनं जी पांडे, अजय पांडे, अनिकेत राय, रितेश, धनंजय मिश्रा आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।





