POLITICS

राजपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं का जनसंकल्प सम्मेलन — संतोष निराला बोले, “जनता के सहयोग से एनडीए की जीत होगी ऐतिहासिक”

न्यूज विज़न। बक्सर
मंगलवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभा मैरेज हॉल, इटाढ़ी में एनडीए की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं एनडीए के वरिष्ठ नेता श्री संतोष कुमार निराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भूवन ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा किया गया। वहीं हम के जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने बैठक का समन्वय किया।

 

संतोष निराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजपुर की जनता ने हमेशा विकास और सुशासन का साथ दिया है। आने वाले चुनाव में एनडीए का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती से डटा रहेगा और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं को सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत ऐतिहासिक होगी। कार्यकर्ताओं का जोश, एकजुटता और समर्पण यह दर्शा रहा था कि क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button