POLITICS

बक्सर सदर के पूर्व विधायक प्रो. हृदयनारायण सिंह ने शुरू किया जनसंवाद अभियान

न्यूज विज़न। बक्सर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक प्रो. हृदयनारायण सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

 

गुरुवार को उन्होंने सम्वाबांध, मड़ई, नावा गांव, डुढनी, पवनी, चुन्नी, चौसा, चौसा गोला, सिकरौल, सोनपा और कठतर पंचायत के विभिन्न गाँवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और अपने समर्थकों से संवाद कर क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली।

विकास की रफ्तार पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दस वर्षों में विकास की रफ्तार बहुत धीमी रही है। लोगों ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए अब भी संघर्ष करना पड़ता है और विकास कार्य “चींटी की चाल” से आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

प्रो. हृदय को चुनावी मैदान में उतरने की मांग

ग्रामीणों और समर्थकों ने बातचीत के दौरान प्रो. हृदयनारायण सिंह से 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से उम्मीदवार के रूप में उतरने की मांग की। लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में एक बार फिर विकास की नई उम्मीदें जग सकती हैं।

साथियों का निर्णय होगा सर्वमान्य : हृदय नारायण

जनसंवाद के दौरान प्रो. सिंह ने कहा कि हम अभी अपने साथियों से मिलकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और जनता की राय जान रहे हैं। आगे चलकर जैसा निर्णय हमारे साथी और क्षेत्र की जनता लेंगी, वही सर्वमान्य होगा।

सैकड़ों लोग रहे शामिल

साथी संवाद कार्यक्रम में उतम चौधरी, अख्तर आह्वान, रामेश्वर यादव, साहब नोनिया, राम सुरेश सिंह, बृजेश कुमार, पप्पू यादव, राकेश यादव, सरमैन सिंह, कमलेश सिंह, सुमित समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे और अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button