राष्ट्रीय खेल दिवस पर हेरिटेज स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रव्यापी खेल संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में हेरिटेज स्कूल के विशाल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, प्राचार्य सुषमा कुमारी एवं क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार पाठक प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार राय तथा उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको याद करते हुए हुई।









हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई खेलों के साथ साथ एक भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ रमेश राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






प्रतियोगिता के अंत में, विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को खेलों में रुचि लेने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। हेरिटेज स्कूल हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है और इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है।

