संस्कार ही बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है : राजाराम शरण दास
श्रीराम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया एक से बढ़कर एक कार्यक्रम




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के नया बाजार स्थित श्रीराम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम में विद्यालय का वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक आश्रम के महंत श्री राजाराम शरण दास जी महाराज मौजूद रहे। इस दौरान महाराज ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार का होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अभिभावक को भी संस्कारी होना चाहिए। संस्कार ही बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है। इससे देश का विकास होता है।







कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि रंजन सिंह ने शैक्षणिक गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीटर ने बच्चों के इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष जोर दिया। कहा कि अपनी भाषा पर पकड़ होनी चाहिए। परंतु वर्तमान समय को देखते हुए अंग्रेजी भाषा व स्पीकिंग मजबूत होना चाहिए। जिससे कहीं पर भी छात्र पिछड़े नहीं। वह अन्य छात्रों के मुकाबले आगे रहे। इस उत्सव में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने नशा मुक्ति, बाल विवाह, राम आयेंगे, आजू मिथिला नगरिया, क्रेजी डांस, महाभारत थीम, लक्ष्मी का स्वागत (नाटक) की प्रस्तुति की।


