OTHERS

 16 फ़रवरी को चौसा में विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित होगा सनातन सम्मान समारोह 

कार्यक्रम का आयोजन महर्षि च्यवन ऋषि के आश्रम महादेव घाट पर किया जायेगा, तैयारी को लेकर हुयी बैठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सनातन  संस्कृति के तहत बक्सर की पहचान विश्व पटल पर लाने को लेकर जिले में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे की मुहीम अब गति पकड़ रही है। इसी कड़ी में आगामी 16 फरवरी को जिले के चौसा नगर पंचायत में अवस्थित महर्षि च्यवन ऋषि के आश्रम महादेव घाट पर विश्वामित्र सेना द्वारा सनातन सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर कार्यकारिणी की बैठक चौसा स्थानीय बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में की गई। जिसकी अध्यक्षता विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा किया गया।

 

वहीं राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर  यह कार्यक्रम चौसा के प्राचीन सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करने एवं महर्षि चवन ऋषि तथा महादेव घाट के धार्मिक महत्व को देश स्तर पर स्थापित करने की एक पहल होगी। बैठक में चौसा उप प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य मोहित बाबा, वीरेंद्र कश्यप, भारत पांडे, धनजी तिवारी, जितेश उपाध्याय, आकाश कुमार पांडे, श्रीभगवान सिंह, राहुल कुमार राय समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button