OTHERS

डीएम ने शहर के सिपाही घाट पर आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव के तैयारियों का लिया जायजा 

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, पतंगबाजी, हैंडीक्राफ्ट स्टॉल एवं  व्यंजन प्रदर्शनी आदि का किया जाएगा आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मकर संक्रांति महोत्सव 2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर सोमवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने नगर के सिपाही घाट, का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई,  समतलीकरण, शौचालय आदि तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया। वही एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा को कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था का संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गंगा नदी में नाव की व्यवस्था एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना एवं कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ-साथ पतंगबाजी, स्टाल पर हैंडीक्राफ्ट एवं व्यंजन प्रदर्शनी आदि की व्यवस्था हेतु जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, अधीक्षक मंडल कारा, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य को निर्देशित किया गया। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को निर्देशित किया गया कि आम लोगों की दृष्टिकोण से मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हेतु सभी व्यवस्था करेंगे। साथ ही मौजूद सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिए गए दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त रहेंगे। निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा स्थल, निरीक्षण एवं मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराएंगें। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button