RELIGION

अहंकारी राजा हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए विष्णु ने लिया नरसिंह अवतार 

पुत्र प्रहलाद द्वारा पिता को लाख समझने के बाद भी हिरण्यकश्यप ने प्रजा से अपने को भगवान की उपाधि दे पूजने को किया था मजबूर 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के नया बाजार सीताराम विवाह आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 55 वें सिय पिय मिलन महोत्सव के पांचवें  दिन सोमवार को रासलीला में वृंदावन के श्री फतेह कृष्ण शास्त्री की मंडली के द्वारा हिरणकश्यप वध प्रसंग का भव्य मंचन किया गया।

 

लीला के दौरान दिखाया गया की राजा हिरण्यकश्यप ने कठोर तपस्या से ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर विचित्र वरदान मांग लिया। इस वरदान में उसने मांगा कि हमे ना कोई मानव मार सके, और ना ही कोई पशु, ना रात और न ही दिन में उसकी मृत्यु हो, हमें कोई भी ना घर के भीतर और ना बाहर मार सके, इतना ही नहीं उसने ये भी मांगा कि ना धरती पर और ना ही आकाश में, ना किसी अस्त्र से और किसी शस्त्र से हमारी मौत हो। हिरण्यकश्यप वरदान मिलने के बाद भयंकर घमंड हो गया। वो किसी को कुछ नहीं समझता था। वो इस कदर अहंकार में डूब गया कि वह स्वयं को भगवान मानने लगा। अपनी प्रजा से उसने खुद को भगवान की तरह पूजने का आदेश दिया। उसने सभी पर अत्याचार करना प्रारंभ कर दिया। स्थिति ये बनी कि उसके अत्याचार से तीनों लोकों में त्राहि-त्राहि करने लगे।

होलिका की घटना के बाद भी हिरण्यकश्यप का अहंकार और अत्याचार कम नहीं हुआ। प्रहलाद ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की कि वे सही मार्ग पर चलें। लेकिन प्रहलाद की बातों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। एक दिन उसने प्रहलाद से कहा कि तेरे भगवान अगर सर्वत्र हैं, तो इस स्तंभ में वो क्यों नहीं दिखते। इतना कहते ही उसने उस स्तंभ पर प्रहार किया। तभी स्तंभ में से भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट हुए। जो आधा मानव आधा शेर का रूप था। उन्होंने हिरण्यकश्यप को उठा लिया और उसे राजमहल की दहलीज पर ले गए। भगवान नरसिंह ने उसे अपनी जांघों पर पटका और उसके सीने को नाखूनों से चीर दिया।

 

रासलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल भरा रहा। वहीं देर रात दस बजे से चल रहे रामलीला के दौरान सीता जन्म एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया जायेगा।

वीडियो देखें : 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button