अभियान बसेरा-2 के तहत 168 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा अभियान बसेरा-2 के तहत समहरणालय परिसर स्थित में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया गया। जिसमे जिलेभर में लगभग 300 पर्चा वितरण किया जा रहा है। जिसमे डीएम द्वारा बक्सर, डुमराँव, राजपुर एवं ब्रह्मपुर के कुल 63 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरण किया। इसी क्रम में बताया कि अभियान बसेरा-2 सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है। पात्र लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाना है।







कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा की लम्बी प्रक्रिया के तहत चयनित लाभुकों को पर्चा का वितरण किया गया। वही इस बार ऑनलाइन करने के पश्चात पर्चा वितरण किया गया जिसमे कोई धांधली नहीं कर सकता है। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बक्सर जिले के विभिन्न अंचलों में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा वासगीत पर्चा वितरण किया गया। बक्सर अंचल में 18, इटाढी अंचल में 37, चौसा अंचल में 00, राजपुर अंचल में 15, डुमराँव अंचल में 14, सिमरी अंचल में 08, चक्की अंचल में 19, ब्रह्मपुर अंचल में 13, नावानगर अंचल में 11, चौगाई अंचल में 19 एवं केसठ अंचल में 14 (कुल 168) वासगीत पर्चा वितरण किया गया। पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों में ख़ुशी का माहौल था।


