भाजपा के साढ़े 9 साल में जनता से बोला गया झूठ और देश के खजाने की लूट के खिलाफ बिहार में हो रही है परिवर्तन संकल्प रैली : निर्मल वर्मा
कांग्रेस नेताओ ने प्रेसवार्ता आयोजित कर रैली के उद्देश्य और तैयारियों की दी जानकारी




न्यूज विजन । बक्सर
भाजपा सरकार द्वारा साढ़े 9 वर्षो में जनता से बोले गए झूठ और देश के खजाने की लूट की सच्चाई को जनता के समक्ष रखने को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के सभी जिलों में परिवर्तन संकल्प रैली कर रहे है। जिसके तहत 27 सितंबर को बक्सर नगर भवन में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान एआईसीसी सदस्य निर्मल वर्मा ने देते हुए कहा कि भाजपा के लोग पर्दे के पीछे भारी लूट किए है। 300 सालो में जितना अंग्रेजो ने नही लूटा होगा उससे ज्यादा साढ़े 9 वर्षो में जनता को लूट लिया गया है।
उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने का काम हमारे मोदी जी पिछले साढ़े 9 वर्षो से कर रहे है। जिसके जबाब में हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया तो भाजपा के लोगो में बेचनी बढ़ गई और बोलने लगे की 100 किलोमीटर भी नही चलेगा और इटली चला जायेगा। लेकिन देश की जनता का आशीर्वाद और सच्चाई का साथ मिला और 4000 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी ने पूर्ण किए तो भाजपा के लोगो में पेट दर्द हो गया और बेचैन हो गए। वही राहुल जी के सपोर्ट में हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने मंदार पर्वत से पटना तक 1000 किलोमीटर की पदयात्रा किया। उन्होंने कहा कि 20 हजार करोड़ जब गौतम अडानी का भाई बैंक से गायब कर दिया और जिसके खिलाफ लोकसभा में बात उठाई गई तो उसकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई। वही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने से घबरा गए है भाजपा के लोग। इतना ही नहीं प्रेस को आजादी भी छीन ली गई है। और हमलोग लोकसभा में इंडिया गठबंधन बिहार में 40 सीटे जीतेंगे।








औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने कहा कि बिहार के मोतिहारी, बेगुसराय, सिवान, जहानाबाद, गया में परिवर्तन संकल्प रैली आयोजित हुआ और केंद्र की भाजपा सरकार की झूठ के पर्दाफाश को सुनने को लेकर रैलियों में उमड़ रही भीड़ से परेशान हो गए है भाजपा और सहयोगी दलों के लोग। मोदी जी का 2014 में किया हुआ वादा कहा गया। दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी और गरीबों के खाता में 15 लाख दिलवाने का। इसको स्वयं भाजपा के लोगो ने ही जुमला करार दिया।
सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की परिवर्तन संकल्प रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले 15 दिनो से जिला के चारो विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश सुनने के लिए चारो विधानसभा से लोग पहुचेंगे। वही उन्होंने कहा कि बक्सर लोकसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट पहले रही है। और मौका मिलेगा तो भाजपा को बुरी तरह यहा से पराजित किया जायेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, डॉ प्रमोद कुमार ओझा, विनय कुमार सिंह, कामेश्वर पांडे, संजय कुमार दुबे, डॉक्टर सत्येंद्र ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, अभय मिश्रा, सत्यदेव ओझ, भोला ओझा, शिवाकांत मिश्रा, रोहित उपाध्याय, महेंद्र चौबे, वकील सिंह यादव, भीरगुनाथ तिवारी, अशोक, गुप्तेश्वर, अजय यादव, सत्यानंद, त्रियोगी मिश्रा, बबन तूरहा, रमाकांत कुमार, अशोक कुमार लाल, निर्मला देवी, अलाउद्दीन समेत अनेकों कांग्रेस के लोग मौजूद रहे।




