POLITICS

23 फ़रवरी को जन विश्वास कार्यक्रम में बक्सर आएंगे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

महागठबंधन की सरकार से जदयू को अलग होने के बाद पहली बार बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा में आ रहे है। जिसको लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट रोड स्थित राजद जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिलाध्यक्ष शेषनाथ ने जानकारी दी।

 

बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा की  23 फ़रवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे दिन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का पूरे बिहार में17 साल बनाम 17 महीना के अपने काम को ले कर पूरे जनता के बीच जन विश्वास कार्यक्रम के  तहत आ रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय से प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना किया गया है। उन्होंने बताया की की पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 22 फ़रवरी को संध्या में बक्सर परिसदन पहुंच जाएंगे। और 23 फ़रवरी को कार्यक्रम  के बाद बक्सर से रोहतास जिला के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button