POLITICS

भाजपा 1 अपने सिद्धांतों पर अडिग है, महर्षि विश्वामित्र मंच के सदस्यों कुछ द्वारा भ्रम फ़ैलाने की हो रही है कोशिश  : मनोज सिंह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भाजपा 1 के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की महर्षि विश्वामित्र मंच के कुछ सदस्यों द्वारा भाजपा 1 की बक्सर जिला इकाई को भंग कर दिया है।  चुकी ये खबर भ्रामक और आधारहीन है और मैं इसका खंडन करता हूँ।

 

मनोज सिंह ने कहा की भाजपा 1 का गठन जिला भाजपा में मौजूद विसंगतियों के खिलाफ हुआ था जो आज भी है। मै भाजपा 1 के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बूथ इकाई के सदस्यों तथा मंच मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वस्त करता हूँ की किसी प्रकार  के गलत लोगों के द्वारा फैलाए गए सूचना को सत्य न माने। भाजपा वन कल भी था और आज भी है वह अपने सिद्धांतों पर अडिग है, हाँ कुछ ओछी मानसिकता के लोग है जो किसी न किसी तरह अपने को चर्चा मै बनाये रखना चाहते है तथा पार्टी को समय समय पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते है। मै उनका घोर विरोध करता हूँ। भाजपा  वन बहुत जल्दी अपने कार्यकर्ताओ की बैठक कर भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री के द्वारा लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button