जिले में जमीनी विवाद को लेकर फिर गरजी बंदूकें, दो गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले में जमीनी विवाद को लेकर दूसरी घटना बगेन गोला थाना के बराढ़ी गांव में हुयी। जहां भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग की गई। जिससे वहां दहशत के साथ भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है।








गोलीबारी की घटना में बगेन गोला थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध बताया जाता है कि गांव के विवेक कुमार तथा लाला यादव के बीच हिस्सेदारी को लेकर कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पहले भी केस हुआ था। गुरुवार को दोनों पक्ष इसी भूमि विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक पक्ष द्वारा हवा हवाई फायरिंग की गई। इस मामले में विवेक कुमार द्वारा लाला यादव सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।




