OTHERS

 होमगार्ड जवानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सदन में उठाएंगे मुद्दा : अजित कुशवाहा 

22 सूत्री मांगों को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी द्वारा किया गया आमसभा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के बाजार समिति रोड स्थित गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय परिसर में जिले के होमगार्ड जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन आम सभा की गयी। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक अजित सिंह कुशवाहा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया।

 

बिहार रक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अजित कुशवाहा ने कहा आप लोगों की मांगे जायज है। आपकी मांगो को सदन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए। इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। उसमें हमारा भरपूर सहयोग होगा। होमगार्ड जवानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मी छोड़कर राज्य के गृह रक्षकों की मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं किया तो आगे गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य केंद्रीय समिति के निर्देश के आलोक में निर्धारित कदम उठाया जाएगा। अगर आगे आवश्यकता पड़ी तो विधान सभा का घेराव भी किया जाएगा। होमगार्ड के जवानों ने अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर नगर के बाजार समिति परिसर में होमगार्ड परिसर में सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।

 

आम सभा में सचिव संजय कुमार सिंह, रामायण सिंह, राजू कुमार पाल, रामजी सिंह, मनोज कुमार सिंह, शिवशंकर नट, धर्मेंद्र प्रसाद, शशि भूषण ठाकुर, राम प्रवेश सिंह, मुन्ना प्रसाद केसरी, अजय कुमार, विश्वामित्र कुशवाहा, अमर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, नकुल कुमार, सोनू कुमार, शारदानंद सिंह, उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, महावीर यादव, बुचन सिंह, मनोरंजन पासवान, जय प्रकाश राम, विनोद कुमार यादव समेत अन्य शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button