POLITICS

जदयू जिलाध्यक्ष ने जारी किया प्रखंड और नगर प्रभारियों की सूची 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बक्सर जिला के सभी प्रखंड एवं नगर प्रभारीयो की एक सूची जारी किया है। और पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूती प्रदान करने में अपने अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश भी जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं नगर प्रभारीयो जिम्मेवारी सौपने के बाद पार्टी एवम कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा शक्ति आएगी।

 

जारी सूची में इटाढ़ी से काशी सिंह, चौसा मोहम्मद मुस्तफा, बक्सर नगर प्रेम कुमार मिश्रा, बक्सर सदर प्रखंड धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, सिमरी हीरालाल निषाद, चक्की सिद्धेश्वर चौधरी, ब्रह्मपुर अजय उपाध्याय, डुमराव संतोष चौधरी, डुमराव नगर राघवेंद्र उज्जैन, चौगाई संजय सिंह कोपवा, केसठ मोहन गुप्ता, नवानगर सुरेंद्र मुखिया का नाम शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button