सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सूर्य उपासना का महापर्व छठ जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए पर्व के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छठ व्रतियों ने गंगा किनारे, नहर किनारे और शहर में बने स्थायी और अस्थायी घाटों पर डुबकी लगाई और फिर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं के साथ ही उनके परिवारजनों ने भी छठी मैया का विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस दौरान व्रती महिलाएं गीतों के माध्यम से छठ मइया की महिमा की बखान भी किया। शुक्रवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।









नगर क्षेत्र विभिन्न छठ घाटों पर दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती के साथ परिवार के लोग भी रविवार को दोपहर बाद तीन से बजे से घाटों पर पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने तक चलता रहा। पुरुष सिर पर टोकरी में लिए पूजन सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचे, जबकि कलश पर जलते दीपक के साथ व्रती महिलाएं नंगे पैर छठ मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचीं। सूर्य उपासना के इस महापर्व पर छठ मइया के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। कुछ श्रद्धालु अपनी मन्नतों के चलते घर से लेट कर घाटों तक पहुंचे।




सूर्यास्त का समय होते ही छठ व्रती पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करने लगे। इसके बाद डूबते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर युवाओं और बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों “मारबउ रे सुगवा धनुष से.., कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए.., छठी मइया होइह सहाय.. से माहौल भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत पूरा हो जाएगा।

छठ पूजा के दौरान सदर सदर विधायक कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, नप सभापति कमरून निशा, सभापति प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी, सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडेय समेत अन्य कई नेताओ ने गंगा में वोट से भ्रमण कर छठ व्रतियों का आशीर्वाद मांगा।

शहर के केंद्रीय कारा से अहिरौली गंगा घाट तक गंगा के सभी घाटों पर गोताखोर मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से एनडीआरएफ की टीमें में गंगा में गश्त करती रही। एनडीआरएफ का मुख्य केंद्र रामरेखा घाट पर बना हुआ था। वही प्रशासन द्वारा भी में आई हेल्प यु का भी शिविर लगा हुआ था। इसके साथ ही डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य, नप कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा सिंह, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा, एसडीपीओ धीरज कुमार, रेडक्रास सचिव श्रवण तिवारी भी वोट से सभी गंगा घाटों की निगरानी कर रहे थे।

इस महापर्व में अहम भूमिका निभा रही अपर नप कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार भी अपने कर्मियों के साथ निगरानी कर रही थी। महापर्व को लेकर शहर के रामरेखा घाट, गोला घाट व अम्बेडकर घाट पर भगवान भास्कर की अद्भुत प्रतिमा रख पूजा समितियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

धार्मिक नगरी के अंतर्गत गंगा तट स्थित रामरेखा घाट को जिला प्रशासन द्वारा आदर्श घाट बनाया गया था, जहा बिजली के आकर्षक डेकोरेशन एवं मंडप, घाट व अन्य जगहों पर पेंटिंग के माध्यम से बक्सर की धार्मिक महत्ता एवं छठ की महिमा को दर्शाया गया है।



वीडियो देखें :

