दरवाजे पर सो रहे पैक्स अध्यक्ष के भाई को गोली मार हत्या
राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में अज्ञात अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष के भाई को मारी गोली, हुयी मौत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवढिया गांव में दरवाजे पर सो रहे 50 वर्षीय किसान ओम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जाँच में जुट गयी है।







घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार देवढ़िया पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई ओम प्रकाश सिंह प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की रात भी खलिहान में रखें सामान एवं मवेशियों की देखरेख के लिए झोपड़ी में सो रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर उनके सर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब दरवाजे पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो आश्चर्य में पड़ गए। इस बात की चर्चा होते ही सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई। इसके अलावा क्षेत्र के रौनी, उतड़ी, जमौली, मंगरॉव, संगरॉव सहित अन्य गांव के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटना की निंदा किया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ धीरज कुमार, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने स्थिति का ज्यादा लेते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है। इस घटना के बारे में अभी कोई कुछ कहने से परहेज कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


