राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने किया जिला इकाई का विस्तार, अमरनाथ पंडित ‘लाला बाबा’ बने उपाध्यक्ष तो डॉ. विशेष दुबे को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी
संगठन विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह, ब्राह्मण समाज और प्रबुद्धजनों ने दी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई


न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय परशुराम परिषद की जिला बक्सर इकाई का विस्तार करते हुए संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ के नेतृत्व में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया। इसके तहत अमरनाथ पंडित उर्फ लाला बाबा को जिला उपाध्यक्ष तथा देवकुली गांव निवासी, युवा जनसेवक एवं सनातनी विचारों से जुड़े डॉ. विशेष दुबे को जिला बक्सर का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है।
पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, ब्राह्मण समाज और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से राष्ट्रीय परशुराम परिषद की जिला इकाई को और मजबूती मिलेगी। संगठन की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद समाज में एकता, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। जिला इकाई के विस्तार को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनसेवा और संगठन के प्रति जताई प्रतिबद्धता
नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पंडित उर्फ लाला बाबा एवं जिला मंत्री डॉ. विशेष दुबे ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा और जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और जरूरतमंद लोगों के बीच रहकर सकारात्मक कार्य करना है।
शुभकामनाओं का लगा तांता
दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि युवा एवं सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से परिषद की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला इकाई के विस्तार को लेकर संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ के प्रति भी आभार जताया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय परशुराम परिषद की जिला बक्सर इकाई आने वाले दिनों में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगी।





