नगर पंचायत कार्यालय चौसा में मुख्य पार्षद ने आयोजित की होली मिलन समारोह
वार्ड सदस्यों, कार्यालय कर्मियों एवं सफाई कर्मियों ने साथ खेली गई होली




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को चौसा नगर पंचायत कार्यालय में होली महोत्सव का आयोजन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता किया गया। इस दौरान नपं के सभी सफाई कर्मियों के साथ मुख्य पार्षद ने अबीर गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं प्रेषित की। शुभकामना संदेश देते हुए मुख्य पार्षद किरण देवी ने रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं।








होली मिलन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएं । होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन रंगों की तरह एक साथ मिलकर हमारे देश की अद्भुत छवि अनेकता में एकता को प्रस्तुत करते हैं।



कार्यक्रम में वार्ड पार्षद आनंद जी रावत, रिजवान खान, महेंद्र पांडे, शैलेश कुशवाहा, काजू मिश्रा, गोलू दुबे, सुनील कुमार यादव, राम लखन पाल, अधिवक्ता गोविंद खरवार, ईश्वर यादव, श्रीमान पांडे, राम आशीष कुशवाहा, इरशाद रजक, रामप्रवेश राजभर, विजय राम, मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, शमीम शाह, प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश, जयराम कुशवाहा, मंगल देव पासवान, जितेश कुमार उपाध्याय के अलावा भारी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

