OTHERS

शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी राजकमल सिंह उर्फ पाठा सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी कृष्णा हार्डवेयर के संस्थापक एवं शहर के जाने-माने व्यवसायी राजकमल सिंह उर्फ पाठा सिंह के आकस्मिक निधन पर नगर के बाईपास रोड स्थित निजी आवास पर भतीजा दीपक सिंह एवं कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र ओझा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाशिवरात्रि अस्पताल के प्रबंधक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने किया एवं संचालन राजेश शर्मा ने किया।

 

 

ज्ञाता हो की राजकमल सिंह उर्फ़ पाठा सिंह जिले के नवानगर प्रखंड के बेलहरी गॉव के श्री कृष्ण कुमार सिंह शिक्षक के पुत्र है वे 48 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। अपने पीछे में पारिवारिक दायित्व के अंतर्गत एक पुत्री जयंती सिंह एवं पुत्र युवराज सिंह को छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर राजेश मिश्रा, शिवदयाल आईटीआई के संचालक संतोष सिंह, नगर परिषद बक्सर के चेयरमैन प्रतिनिधि निमतुल्लाह फरीदी एवं उपस्थित अन्य उनके चाहने वालों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ओझा ने कहा कि राजकमल सिंह जी का व्यक्तित्व अत्यंत स्वामी एवं समाज के निचले पायदान के लोगों को अपने साथ लेकर चलने का था वह सभी को सभी के लिए अत्यंत ही प्रिय एवं व्यवसाय में अपनी मां की प्रतिष्ठा स्थापित करने वालों में से एक थे प्रदेश भर में इनका एक अच्छा व्यक्तित्व का धनी तो मना ही जाता है साथ में एक अच्छे व्यवसाय के रूप में भी देखा जाता है अपने पीछे इन्होंने जिन-जिन दायित्व को छोड़ा है कामना करते हैं की बक्सर के सभी उनके चाहने वाले उनके परिवार के सदस्यों का निरंतर मनोबल बढ़ाते रहेंगे और इस दुखद घड़ी में उन्हें हौसला देने का काम करेंगे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 

 

वहीं महाशिवरात्रि अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर एके सिंह ने उनसे व्यक्तिगत लगाव एवं पारिवारिक अपने निजी संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है इतने कम उम्र में उनका जाना हम इन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। राजेश शर्मा ने यह गीत गुनगुनाते हुए कार्यक्रम का समापन किया जाने चले जाते हैं कहाँ दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां कोई ढूंढे उन्हें कैसे नहीं कहीं उनके भी निशा। रजनीकांत सिंह ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, धीरेंद्र पांडे, संतोष उपाध्याय वार्ड पार्षद, लक्ष्मण उपाध्याय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पंकज उपाध्याय, जोगेंद्र सिंह, अजय सिंह, मनोज उपाध्याय, सुरंजन राय, संजय राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, मंथन सिंह, अभय कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, संजय कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कुणाल सिंह, भारत भूषण सिंह, गुरुजी, ओम, आदित्य एवं समस्त बक्सर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button