OTHERS

ग्लोबल विजडम स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के इटाढ़ी स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल (रेलवे क्रॉसिंग के समीप) में मंगलवार को वार्षिक परिणाम घोषित होने के साथ ही भव्य “पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं की सालभर की मेहनत को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पीजी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। इस वार्षिक परीक्षा में जिन प्रमुख विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, उनमें अभिनंदन पाठक, अंशिका कुमारी, गौरव सिंह, अंश कुमार सिंह, जोहेब हैदर, मीनाक्षी सिंह, कृति कुमारी, यश यादव, आयांश कुशवाहा, निशांत कुमार, सोनाक्षी सिंह, प्रनीत, शिवांश वैभव, सुमंत सिंह, समर यादव, श्रृष्टि कुमारी, आकाश कुमार पाल, हरिओम पाण्डेय, देवांश गुप्ता, श्रेया कुमारी, आरुष पटेल, अनन्या कुमारी, अर्पित कुमार, पियूष कुमार, अमृत सिंह, तन्मय कुमार, आरव कुमार, अंकिता कुमारी, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, राज बाबू, सरस केशरी, अदिति कुमारी, विराट कुमार, हिमांशु राज, आरोही पटेल, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, साक्षी कुमारी, अंतरा केशरी, गुड्डी कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा कुमारी, आयुष कुमार, अंकिता राज, रागिनी केशरी, मुस्कान सिंह एवं हरिओम यादव शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा राय ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कुल मिलाकर यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति उनके उत्साह को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button