OTHERS

पेट्रोल-डीजल की किल्लत के अफवाह से वाहन चालकों के बीच मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

दो पहिया वाहनों में दो सौ रुपए और चार पहिया वाहन में एक हजार रुपए का दिया गया तेल

न्यूज विजन। बक्सर

डीजल-पेट्रोल के किल्लत का अफवाह इस कदर उड़ा कि वाहन सवारों के बीच हड़कंप मच गया। मंगलवार को  करीब आठ बजे थे। स्टेशन रोड स्थित महाराजा पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भारी भीड़ जुटी थी। हर कोई अपने वाहन की टंकी फुल कराने के फिराक में थे। जबकि , पेट्रोल पंप के कर्मी लोगों को यह भी समझा रहे थे कि तेल की कमी नहीं है। काम भर ही पेट्रोल डीजल लें। लेकिन, लोग कहां समझने वाले थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसकी एक और वजह सामने आई। अधिकांश पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल नहीं होने का बोर्ड लगा था। पेट्रोल पंप के बाहर तक वाहनों की आड़े-तिरछे कतार लग गई। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। स्थित को संभालने और विधि व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए पंप पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।

 

 

लग्न का सीजन चल रहा है। शादी-विवाह, तिलक और बारात आदि की तैयारी में कई परिवार में चल रही थी। इसी बीच अफवाह का ऐसा तूफान आया कि लोग पैनिक हो गये। सब काम-काज छोड़ डीजल पेट्रोल की जुगाड़ में निकल गये। विवाह, बारात और तिलक समारोह में जाने की दुहाई देते हुए टंकी फुल करने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन, पंप पर सबको तेल मिल जा और उनका‌का चल जाए इसको लेकर लीमिट बांध दिया गया। दो पहिया वाहनों में दो सौ रुपए का और चार चक्का वाहनों में एक हजार रुपए का तेल डालने का लीमिट बांध दिया गया।

 

 

सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की क्राइसिस तो है ही। लेकिन, तेल आ रहा है। बक्सरवासियों से अपील किया कि अफवाह पर ध्यान न दें। पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। पेट्रोल पंपों पर रात तक या कल सुबह तक डीजल और पेट्रोल आ जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button