पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल ने देश की तकदीर और तस्वीर बदली: संजय टाइगर
गृह में आयोजित प्रेसवार्ता को सूबे के मंत्री ने किया संबोधित


न्यूज विजन। बक्सर
उच्च शिक्षा तथा विधि मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा ने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है। इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद मोदी ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मन निधि के फाइल पर हस्ताक्षर किया था। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया बल्कि उसे एक जन आंदोलन बना दिया।
सूबे के मंत्री संजय टाइगर शनिवार को पीएम मोदी के शासन काल के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने गरीब, किसानों, माताओं और बहनों का लगभग 54 करोड़ लोगों का जनधन के माध्यम से खाता खुलवाया और डीबीटी के माध्यम से सरकारी अनुदानों को उनके खाते में भेज कर बिचौलियों का मार्ग बन्द किया। आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करवाई इसका पुख्ता प्रमाण है।
देश में भ्रष्टाचार की राजनीतिक खत्म होने के कगार पर है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। पीएम आवास के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान मिला।आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का हेल्थ कार्ड बना। प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना में 58 करोड़ लोगों को सुरक्षा कवच मिला। जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से साफ पानी पहुंचा। पीएम विश्वकर्मा के तहत 30 लाख लोगों को रोजगार मिला। इस तरह मोदी सरकार ने देश में कृषि के क्षेत्र में, रोड के मामले में, स्कूल कॉलेज, रेलवे, पुल-पुलिया, बिजली आदि क्षेत्रों में व्यापक काम करके, परिवर्तन करके देश को एक नए मोड़ पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनेकों लाभकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। जिस देश के हर वर्ग के गरीबों किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चे और बच्चियों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आज देखने को मिल रहा है।
मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, धनन्जय त्रिगुण, पुनित सिंह, निर्भय राय, संध्या पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, रमेश गुप्ता, महावीर गुप्ता, सुनिल सिंह, आशानन्द सिंह, अविनाश पाण्डेय, भास्कर सिंह, ज्वाला सैनी, मनीष चौबे, तेज प्रताप मौजूद थे।





