POLITICS

नौशाद आलम को लोजपा रामबिलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत

न्यूज विजन । बक्सर
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह ने किया। समारोह मे मुख्य अतिथी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे नौशाद आलम को बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसके पश्चात तमाम पार्टी के साथियों द्वारा नौशाद आलम को फूल माला और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की बिहार के सभी जाति धर्म के लोग चिराग पासवान मे अपना आस्था प्रकट कर रहे है। जिसका नतीजा है की सभी जिलो मे थोक के भाव से सभी जाति धर्म के लोग लोजपा रामविलास मे शामिल हो रहे है। वही नौशाद आलम ने कहा बिहार के मुसलमानो का अब राजद, जदयू से मोहभंग हो गया है और 2025 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजय पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, महिला अध्यक्ष पूनम मिश्रा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर भानु शंकर, विस्तार प्रमुख संजीव राय, छात्र अध्यक्ष मिक्कू राय, जिला प्रवक्ता मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विकास भगत, नंदलाल बारी, सुरेन्द्र राम, विक्की पासवान आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button