डॉ रशीद हाशमी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष




न्यूज़ विज़न। बक्सर
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू ने पार्टी का विस्तार करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विभिन्न पदों पर बक्सर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने लिस्ट जारी करते हुए जिले के डुमरांव निवासी जाने माने चिकित्सक डॉ रशीद हाशमी को दुसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा है। वही मो. दिलकश अहमद खां प्रदेश महासचिव और मो. सिराज को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।








इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रशीद हाशमी ने बताया कि पार्टी का विश्वास और मेरे कार्यों ने मुझे फिर से इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी है। बखूबी मै इसका निर्वहन करता रहूंगा। और पार्टी की सेवा में लगा रहूंगा। डॉ रशीद हाशमी को दुसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अफजल हाशमी, सोहराब कुरैशी, मुन्ना ठाकुर, इस्लाम अंसारी, डॉक्टर शशांक शेखर समेत अनेकों लोगों ने बधाई दी है।




