घर से बैंक के लिए निकला युवक लापता




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधनपुरवा निवासी राजाराम सिंह घर से पैसा निकालने बैंक गए थे इसी दौरान गायब हो गए है। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।








इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मोहल्ले के राजाराम सिंह 24 जुलाई को घर से बंधन बैंक पैसा निकालने की बात कह कर निकले थे। पैसा निकासी के बाद पीपी रोड के रहने वाले कृष्णा वस्त्रालय के प्रो. सोनू केशरी को डेढ़ लाख रुपए देने थे। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। युवक के नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जिसमे परिजनों ने कृष्णा केशरी पर आरोप लगाया कि उसने ही गायब कर दिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है। गायब व्यक्ति को तलाश किया जा रहा है।




