OTHERS

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने मार्च निकाल कलेक्ट्रेट गेट किया जाम 

डीएम ने दिव्यांगों से मिलकर मांगों पर यथाशीघ्र विचार करने का दिया आश्वासन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर विभिन्न मांगो को लेकर जिले के दिव्यांगों द्वारा किला मैदान से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च किया गया। जिसके पश्चात कलेक्ट्रेट मुख्य गेट को जाम कर जमकर नारे बाजी की। जिले के सैकड़ों दिव्यांग बैनर पोस्टर लेकर किला मैदान से अपनी ट्राई साइकिल, ई रिक्शा आदि विभिन्न साधनों से मार्च शुरू किया। जो पुलिस चौकी, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास पहुंचे जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चौक चौराहों पर मौजूद महापुरुषों को फूल माला पहना आशीर्वाद भी लिए। सभी के द्वारा एक स्वर में कहा गया की हमारी मांगों पर ध्यान नही दिया गया तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

 

दिव्यांग के संघ के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय द्वारा कहा गया कि सरकार अगर अधिकार अधिनियम 2016 का पालन करे तो हमे किसी मांग को मानने की जरूरत ही नही है। उन्होंने कहा की अन्य सभी राज्यों में दिव्यांग के लिए एक हजार से लेकर पांच हजार पेंशन है। जबकि बिहार ही ऐसा राज्य है जहां दिव्यांग को मात्र 400 रुपये पेंशन दिया जाता है। जो प्रति दिन का 13 रुपया पड़ेगा। उन्होंने कहा की ये हाल 20 साल है। जब से बिहार की कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे हुए है समस्या कुमार बन गए है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज्य में प्रशासन मस्त है और दिव्यांग त्रस्त है। सरकार की योजनाएं भी इनको बहुत मुश्किल से मिल पाता है।

 

21 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट  गेट को किया जाम

दिव्यांगों के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री किया जाए। रोजगार के लिए बिना गारंटर का लोन दिया जाए। केस में सरकारी वकील बहाल किया जाए। दिव्यांगो के साथ हो रहे अत्याचारों पर प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा जल्द से जल्द उचित करवाई किया जाए। वृद्ध एवं विधवाओं का मासिक पेंशन 3,000 रुपया दिया जाए। कलेक्ट्रेट एवं नगर परिषद में रैप की व्यवस्या किया जाए। दिव्यांग प्रमाण बनाने में दिव्यांगों को उचित प्रतिशत नहीं मिलता है। दिव्यांगों को 4 डिसमिल जमीन आवास प्रयोजन के लिए दिया जाए। दिव्यांग आवास, शौचालय बनाया जाए प्राथमिकता के आधार पर। तीन पहिया स्कूटी दिया जाए। चौक चौराहे पर दुकान (कटरा) एवं जगह की व्यवस्था किया जाए।

रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट एवं रेल पास निर्गत किया जाए 

प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर बैटरी चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था किया जाए। जिससे आये दिन मोटोराइड गाड़ी के लिए चार्जिंग की व्यवस्था हो । प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले दिव्यांग कोच की सूचना दिए। दिव्यांग कोच को अन्य यात्रियों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण मुक्त किया जाए एवं समय समय पर कोच को जांच किया जाए। मोटोराइड गाड़ी रिपेयरिंग सेंटर बक्सर जिला में किया जाए। दिव्यांगो को पुलिस प्रशासन, प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर की व्यवस्था किया जाए। चौसा पावर प्लांट में योग्यता अनुसार काम दिया जाय। जिला दिव्यांग पुनर्वास का भवन बनाया जाए। रेलवे पास 40 पार होने पर लागू किया जाए जो पहले से लागू है। जो डॉ के मनमानी के कारण नहीं बनता दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सारे साथी और पीडब्ल्यूडी के सारे साथी मौजूद रहे।

दिव्यांगों की मांगों पर डीएम ने दिया आश्वासन 

कलेक्ट्रेट गेट को घंटो जाम किये जाने के बाद डीएम अंशुल अग्रवाल ने स्वयं पहुंच दिव्यांगों की बातों को सुना और मांग पत्र लिए।  साथ ही दिव्यांगों की मांग पर यथाशीघ्र जहां तक हो सकता है उचित कार्यवाई की बात कहे जिसके बाद दिव्यांगों ने गेट को खाली किया। धरना स्थल में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी प्रिंस इदरीश की, प्रमोद केसरी, प्रकाश कुमार, अनिल शर्मा संगठन मंत्री जायसवाल, दिलीप राम उपाध्यक्ष शंकर, निरंजन, जितेंद्र गुप्ता, राजाराम, राजू गुप्ता, विपिन चौरसिया, नीरज कुमार, लालती देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, मालती देवी, टुनटुन कुमार, पिंटू वर्मा, पुरुषोत्तम पांडे और अन्य सभी दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button