नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हर वर्ग को मिला विकास का लाभ : संतोष कुमार निराला



न्यूज़ विज़न। बक्सर
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता श्री संतोष कुमार निराला ने मंगलवार को संपर्क अभियान के तहत जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग धनी, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, युवती, महिला एवं पुरुष को सशक्त बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया है।








श्री निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली या महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल किये है। हर क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति–धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सभी तबकों को समान रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। “नीतीश कुमार ने हिन्दू हो या मुस्लिम, हर समुदाय को समान अवसर और सम्मान दिया है। यही वजह है कि आज बिहार सामाजिक समरसता और विकास दोनों में अग्रसर है,” पूर्व मंत्री ने कहा। श्री निराला ने सभा में मौजूद जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की आवश्यकता है, ताकि विकास और सामाजिक न्याय की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।




संपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से टूना राम, उपेन्द्र राम, फुटुचंद कुशवाहा, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, अनिरुद्ध तिवारी, जितेन्द्र सिंह, विश्वामित्र राम, कृष्ण कांत चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। सभा के दौरान लोगों ने नीतीश कुमार की योजनाओं को अपने जीवन में लाभकारी बताते हुए समर्थन जताया और 2025 में एक बार फिर उनके नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा दिलाया।

