आंधी में पुराना गर्ल्स हाई स्कूल के पास सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़ व बिजली का खंभा
स्थानीय लोगों ने कहा - बाल-बाल बचे राहगीर व वाहन सवार


न्यूज विजन। बक्सर
शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे आई आंधी में पुराना गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में लगे एक विशालकाय पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा। पेड़ का लोड बिजली के तार पर पड़ने से सिमेंटेड विद्युत का खंभा भी टूट कर सड़क पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में लोग बाल-बाल बचे। मुन्ना कुमार ने कहा कि जिस जब धुल भरी आंधी आई उस वक्त राहगीर और वाहन सवार तेज रफ्तार में सड़क से निकल रहे थे। भगवान का महिमा ही मानिए कि पेड़ और बिजली का खंभा ना तो किसी राहगीर पर गिरा और ना ही वाहन पर।
उन्होंने बताया कि वेलनेस सेंटर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मंदिर, गंगा घाट और गोला बाजार, सारिमपुर, अहिरौली, मंझरिया गांव जाने वाले लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इस सड़क पर हमेशा भीड़ रहती है।
सुरेश कुमार ने बताया कि बिजली का खंभा और पेड़ के गिरने से लगभग तीन से चार घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहन सवार रास्ता बदलकर आने जाने को विवश हो गये। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बिजली कंपनी और वन विभाग को दी। शाम चार बजे तक सड़क से बिजली का पोल और पेड़ हटाने का काम जारी था।





