होली पर्व में विधि व्यवस्था को लेकर सीओ के नेतृत्व में देर रात तक चला वाहन जांच




न्यूज़ विज़न। बक्सर
होली पर्व के मद्देनजर डीएम व एसपी ने बैठक कर जिलेभर में विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर जिले के थानेदारों व अंचलाधिकारियों को लगातार गश्ती करने और शराब को लेकर निगरानी करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है।










उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार की देर रात सदर अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शहर के गोलंबर और गंगा ब्रिज पर वाहन जाँच चलाया गया। इस दौरान अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया पुलिस कर्मियों द्वारा उतर प्रदेश से आनेवाले लोगों के कमर और बाइक एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की की जाँच की जा रही थी। वही गंगा पार से शराब का सेवन कर आनेवाले लोंगों में दहशत कायम हो गया था। वही सीओ ने बताया की होली पर्व में हुड़दंग करनेवालों को भी बक्शा नहीं जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की पर्व पर डीजे पूर्णतः बाधित है और जो भी व्यक्ति डीजे बजायेगा उसपर कार्यवाई की जाएगी।

