OTHERS

सिद्धाश्रम सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीबों व असहायों के बीच किया गया कम्बल वितरण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को सिद्धाश्रम सेवा ट्रस्ट के बैनर तले स्वर्गीय रामधारी तिवारी के पुण्य स्मृति में नहर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।  जिसका शुभारम्भ भगवान शिव एवं हनुमान जी के जयकारा से किया गया।

 

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हरिद्वार तिवारी द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और हर साल की भांति इस साल भी करीब20 लोगो का  निःशुल्क आँख बनाने  के लिए कहा गया।  इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे, बजरंगी मिश्रा, पूर्व सैनिक संघ के सचिव विद्या चौबे एवं उनके साथ सैकड़ो की संख्या में सैनिक संघ के सदस्य, सुरेश संगम, विष्णु देव प्रसाद, स्वर्ण व्यवसाईयों के नेता दिलीप वर्मा, धनजंय सिंह ग्रामीण बैंक प्रबंधक और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नयन वास देवी और  सचिव डॉ श्रवण तिवारी  ने कहा कि यह कारवा और बढ़ता रहेगा सोसायटी समाज सेवा के कार्यो में और बढ़ता रहेगा। मौके पर प्रतिमा देवी, राजीव सिंह,  अरुणिमा, अविनास जयसवाल, रितेश उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, प्रकाश पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 500  जरूरत मन्द लोगों के बीच कंबल वितरण  किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button