POLITICS

सांसद रोजगार मेला में 1200 से अधिक बेरोजगारों ने कराया राजेस्ट्रेशन, 30 को केंद्रीय मंत्री ने दिया ऑफर लेटर

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है : अश्वनी चौबे

न्यूज विजन | बक्सर
शहर के एमपी हाई स्कूल परिसर में बेरोजगार युवाओं व युवतियों के लिए सांसद रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। जिसमे अधिकांश युवा और युवतियां नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे। वहीं स्कूल के परिसर में ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था की गई थी। काउंटर पर युवा एवं युवतियां अपने बायोडाटा के साथ रजिस्ट्रेशन का कोरम पूरा कर रहे थे। मेला के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने रोजगार मेला का विधिवत उदघाटन किये।

12 सौ से अधिक युवाओं ने कराया था रजिस्ट्रेशन

मेले में क्यूएस्स कंपनी ने विभिन्न कंपनियों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेरिट के आधार पर उन्हें ऑफर लेटर दिया गया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने उपस्थित युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मौके की कमी नहीं है। बदलते समय के अनुसार अपडेट रहने की जरूरत है। मेले में चयनित उम्मीदवारों को नोएडा, चेन्नई, पटना, नई दिल्ली आदि जगहों पर काम करने का ऑफर मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 सौ से अधिक युवाओं ने ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया था। योग्यता के आधार पर 8 सौ को शार्ट लिस्ट किया गया। दोपहर तक चयनित 30 युवाओं को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने ऑफर लेटर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हर हाथ को हुनरमंद बना रही केंद्र की सरकार

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। सरकारी व निजी क्षेत्र में मौके तेजी से बढ़े हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू की गई कौशल विकास की योजनाएं आज मील का पत्थर बन गया है। केंद्र सरकार हर हाथ को हुनरमंद बना रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयास से बड़ी संख्या में युवा उधमिता की ओर बढ़ रहे हैं। आज दुनिया में भारत स्टार्ट का हब बन गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने योग्यता के आधार पर टाटा मोटर्स, अमेजन, डेक्सिन जैसी नामचीन कंपनियों में चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बक्सर में ही नामचीन कंपनियों में मौका उपलब्ध कराना है। इसका आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाएगा। ताकि यहां के युवाओं को आसानी से नामचीन कंपनियों में नौकरी मिल सके। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, पूनम देवी, इंदु देवी, पारसनाथ मिश्रा, दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन साबित रोहतासवी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button