OTHERS

60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गो को पांच हजार मासिक पेंशन देने समेत 17 सूत्री मांगो के समर्थन में पेंशनर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

अखिल भारतीय पेंशनर्स फेडरेशन एवं राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार जिला पेंशनर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार अगस्त क्रांति 9 को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जो नगर भवन के पास से निकाल अपनी मांगों के समर्थन में गगन भेदी नारेबाजी कर विरोध जताया तथा 17 सूत्री मांगों को जो माननीय मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित था जिला पदाधिकारी बक्सर  को संलेख समर्पित किया गया।

 

पेंशनरों की  प्रमुख मांगों में सभी पेंशनरों को जिनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाए। पेंशन बढ़ोतरी की सीमा 5% की दर से 65, 70, 75 एवं 80 करते हुए 85 वर्ष में 100% किया जाए। सभी बुजुर्गों को जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई उन्हें ₹5000 मासिक पेंशन दिया जाए। कोरोना कल के 18 माह का रोके गए महंगाई राहत का भुगतान किया जाए। हरियाणा, चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बिहार के पेंशनरों को भी कमयूटेड की वसूली 15 वर्ष के बदले 10 वर्ष 8 माह पूरी होने पर रोक लगाई जाए। आठवीं वेतन आयोग का गठन किया जाए। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए। ठेका संविदा मानदेय नियोजित कर्मियों की सेवा नियमित किया जाए। स्थाई पदों पर नियमित बहाली किया जाए। महंगाई पर रोक लगाई जाए। नो उदारवादी जन विरोधी नीतियों को वापस लिया जाए। वरीय नागरिकों को रेलवे में पूर्व की भांति छूट दिया जाए। महिला की सुरक्षा को कड़ाई से लागू किया जाए। प्रदर्शन में पेंशनर एसोसिएशन के संयोजक अरुण कुमार ओझा, परमहंस सिंह, अमरनाथ सिंह, कन्हैया सिंह, सुदामा सिंह, अवध बिहारी सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, हरदेव प्रसाद, आरके मिश्रा, कृष्ण मोहन प्रसाद प्रमुख थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button