OTHERS

सत्य स्वराज द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न स्थांनो पर पहुंच जरुरतमंदो को किया वस्त्र व कम्बल का वितरण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सत्य स्वराज द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी जरूरतमंद लोगों को सर्दी के वस्त्र एवम कंबल वितरित करने वाले है। इस बार फाउंडेशन के द्वारा लगभग 100  कंबल वितरित किया जाएगा। इसी कड़ी में 20 नवंबर को शहर के विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर जरुरतमंदो के बीच सुबह में वितरण किया गया। जिसमे फाउंडेशन के सदस्य मनीष मिश्रा, नितेश उपाध्याय, संजीव राय, बिट्टू यादव शामिल हुए।

 

 

फाउंडेशन के सदस्यों ने सुबह बक्सर रेलवे स्टेशन, रामरेखा घाट, नाथ बाबा मंदिर के पास लोगों को कंबल वितरित किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर के लोगो से अनुरोध किया की आप सभी हमसे जुड़ सकते है तथा अपने पुराने वस्त्र (साफ करने के बाद) हमे दे सकते है तथा हमारे ब्लैंकेट ड्राइव में शामिल हो सकते है एवम फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए इस ब्लैंकेट ड्राइव को सफल बना सकते हैं। आपका ये प्रयास लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। फाउंडेशन आप सभी को 80 G के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button