OTHERS

शिक्षा, चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक अपनाये वगैर विकसित भारत की कल्पना असंभव : डॉ. राजेश कुमार 

महर्षि विश्वमित्र महाविद्यालय में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के तत्वावधान में "विकसित भारत @2047" कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

गुरुवार को महर्षि विश्वमित्र महाविद्यालय में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती की तैल चित्र  पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन  कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार द्वारा किया गया। वही संचालन नोडल पदाधिकारी ,एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अवधेश प्रसाद ने किया।

 

 

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. राजेश कुमार ने विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु शिक्षा ,रोजगार , चिकित्सा ,आधुनिक तकनीक अपनाने पर बल दिया। अन्य वक्ताओं में एन.एस.एस. पदाधिकारी डॉ. छाया चौबे ने देश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने तथा युवाओं को शिक्षा की ताकत समझने पर बल दिया। बिना लैंगिक समानता और बेहतर शिक्षा के  मजबूत और विकसित राष्ट्र की संकल्पना असम्भव है। डॉ. योगरषि राजपूत ने स्वस्थ राष्ट्र की मजबूरी पर बल देते हुए स्वच्छता को समृद्धि का बड़ा मानक बताया। डॉ. सैकत देवनाथ ने तकनीक के माध्यम से युवाओं को जागरूक व सशक्त बनने पर जोर दिया। डॉ. भरत कुमार ने विकसित देशों का हवाला देते हुए भारत को मजबूत और कुशल भारत बनाने की ओर महत्वपूर्ण बातें रखीं। इसी कड़ी में छात्रों ने विकसित भारत बनाने की दिशा में अपने विचार प्रस्तुत किया।

 

 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्विज़ प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।  अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। विजेता छात्र-छात्रओं में सोनम कुमारी, शुभम, अरविंद, प्रीती, कल्पना, रंजू, शालिनी ,भूमिका, दीक्षा ,ब्यूटी  ,आदित्य कुमार ,आशीष पांडेय, निरंजन , रौशन, कृष्णा ,डॉली आदि शामिल  थें। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में डॉ.नवीनशंकर पाठक, डॉ.निशांत कुमार, डॉ.प्रियरंजन,डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. पंकज, डॉ. श्वेत प्रकाश, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ.सीमा कुमारी, डॉ. सरिता, डॉ.नविरंजन ,डॉ. विकास राणा, डॉ. शैलेंद्र ,डॉ. अनुराग इत्यादि शिक्षक शामिल थें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश प्रसाद ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button