रेडक्रॉस में अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व रामलीला मंच के समीप समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामअवतार पाण्डेय ने किया झंडोतोलन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
75 वें गणतंत्र दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय चेयरमैन सुरेश अग्रवाल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गयी। मौके पर रेडक्रास सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी, उप चेयरमैन सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मनोज राय, ओम जी यादव ,सुमित मानसिंहका, नंदू पांडे, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद ,दौलत चंद गुप्ता, नेमतुल्लाह फरीदी, इफ्तिखार अहमद, ऋषिकेश त्रिपाठी, अमित सिंह, डॉ शशांक शेखर, नगर परिषद ईओ प्रेम स्वरूपम, नगर परिषद अध्यक्ष कमरू निशा, बबन सिंह, सतेंद्र सिंह समेत सैकड़ों रेडक्रॉस के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।










दूसरी तरफ नगर के किला मैदान में रामलीला मंच के समीप रामलीला समिति द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामना दी गई। मौके पर संबोधित करते हुए समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने कहा कि देश में अलग-अलग पंत भले ही हो, लेकिन देश का संविधान हर किसी को एक सूत्र में बांधता है. संविधान के प्रति सभी नागरिकों को सम्मान करना चाहिए और मूल दायित्वों का पालन करना चाहिए।
वहीं समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने कहा कि हमारे देश के संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है।
मौके पर समिति के संयुक्त सचिव हरिशंकर गुप्ता, कृष्णा वर्मा, राजकुमार गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र सिंह, उदय नारायण पाठक, नारायण राय, बासुकीनाथ सिंह, सुशील मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, राजेश चौरसिया बृजमोहन सेठ, उपेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता महेंद्र कुमार चौबे उर्फ मथुरा चौबे, आदित्य चौधरी, उमाकांत पांडेय, सुरेश वर्मा, विनय उपाध्याय, अमरनाथ जायसवाल, अजय वर्मा, बसंत कुमार, डॉक्टर जी कुमारी, अनीशा राय, तनीषा राय सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

